सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरा शीशम का पेड़। संवाद
- फोटो : CHANDAULI
कंदवा। तेज आंधी और बारिश से रविवार की देर रात क्षेत्र के सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर असना गांव के समीप शीशम का पेड़ गिर गया। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। सोमवार की सुबह पेड़ के मालिक ने स्वयं ही पेड़ काट कर हटवाया तब आवागमन शुरू हो सका।
रविवार की देर रात असना गांव के पास अश्वनी सिंह आशु के खेत में लगा शीशम का पुराना पेड़ सड़क पर गिर गया। रात के समय वाहनों का आवागमन न होने से कोई दुर्घटना तो नहीं हुई लेकिन दिन निकलने पर वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पेड़ गिरने की जानकारी होने पर पेड़ के मालिक ने ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ व टहनियों को काटकर सड़क के एक किनारे हटाया जिसके इसके बाद आवागमन सुचारू हो सका। संवाद