फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के प्रयास के बाद बढ़ी ट्रांसफार्मर की क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। असना गांव में जच्चा बच्चा केंद्र के पास लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ा दी गई है। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की पहल पर 25 केवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर 63 केवीए कर दिया गया है। शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया।
विज्ञापन

असना गांव में लगे 25 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण आए दिन फूंक जाता था। इससे उपभोक्ता भीषण उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। ग्रामीण लगातार ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर विधायक सुशील सिंह ने अपने निधि से 25 केवीए के ट्रांसफार्मर की जगह बृहस्पतिवार की शाम 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवा दिया। गांव के प्रभुनारायण सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, भरत खरवार, कृष्णानंद गुप्ता, बृजकिशोर गुप्ता, रामराज, दिनेश राम, रिंटू विश्वकर्मा, बचाऊ सिंह, किशन सिंह ने बताया कि पिछले दिनों ट्रांसफार्मर 20 दिनों में चार बार जलने के कारण लोग भीषण उमस भरी गर्मी में बेहाल हो गए। नए ट्रांसफार्मर के लगने से अब लोगों में निर्बाध बिजली मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें