फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की लेट लतीफी होगी दूर

Wed, 27 May 2015 01:36 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल में ट्रेनों की लेटतलीफी हर हाल में दूर की जाएगी। साथ ही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे ने मंडल के 71 मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर गेटमित्रों की नियुक्ति की है।
विज्ञापन


यह जानकारी मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने मंगलवार को पत्रकारों को अपने कार्यालय में उपभोक्ता पखवारे के संदर्भ में दी।  

डीआरएम ने बताया कि यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार सुधार किये जा रहे हैं। सफर के दौरान भी सहूलियतों को और अधिक बढ़ाया जा रहा है।

 इसी तरह मुगलसराय सर्कुलेटिंग एरिया में यातायात को सुगम बनाने के लिए कई कार्य चल रहे हैं, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। मंडल के कंट्रोल रूप को पेपर लेस करते हुए पूर्णतया: कंप्यूटरीकृत कर दिया गया है। भारतीय रेलवे 26 मई से 09 जून तक उपभोक्ता पखवारा मना रहा है।

 जिसमें रेल उपभोक्ताओं को रेलवे द्वारा उपलब्ध सेवाओं और सुविधाओं के साथ-साथ नई योजनाओं के बारे में जानकारी देना है।ं
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता पखवारे के दौरान मंडल के अधिकारी भी रेलवे की योजनाओं से यात्रियों को रूबरू कराने के साथ उनसे फीडबैक भी लेंगे। जिससे पता चलेगा कि रेलवे को किस क्षेत्र में सुधार करना है। वर्ष 2014- 2015 में ट्रेन की लेट लतीफी को दुरुस्त करना सबसे बड़ी चुनौती के रूप में लिया गया है।
विज्ञापन


इसके तहत मंडल में मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के लेटलतीफी में इस साल 76.08 प्रतिशत का सुधार आया है। यह तब तक चलेगा जब तक सभी गाड़ियां समयबद्ध नहीं हो जातीं। वहीं मंडल में आय वृद्धि के संदर्भ में बताया कि इस वर्ष मंडल को विभिन्न मदों से 299.11 करोड़ रुपये की आय हुई है, जो गत वर्ष के मुकाबले में 13.66 प्रतिशत अधिक है। मुगलसराय में दो नये प्लेटफार्म संख्या 07/08 के साथ नि:शक्त जनों के लिए रैंप का निर्माण कराया गया है। जिसका संभवत: इसी पखवारे में विधिवत उद्घाटन भी कर दिया जायेगा।

इसी तरह सासाराम में यात्रियों के लिए नया भवन व गया एवं डेहरी आन सोन में यात्रियों के लिए दो एफओबी का भी निर्माण किया गया। इस दौरान सीनियर डीसीएम आशीष कुमार झा, सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन अशोक कुमार, सीनियर डीएमएम शशिकांत मिश्रा, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें