स्थानीय रेलवे स्टेशन पर संविदा पर तैनात वाटरमैनों ने ठेकेदार द्वारा मानदेय न दिये जाने पर बुधवार की दोपहर कार्य ठप कर दिया।
जिससे
स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें बिना पानी भरे ही रवाना हो गईं।
यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संविदा कर्मियों ने
स्टेशन पर प्रदर्शन भी किया।
कर्मियों ने इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक
कार्यालय में मौजूद सेंट्रल डिस्पैच डिपार्टमेंट को मांगपत्र देना चाहा,
लेकिन वहां मौजूद कर्मियों ने इसे रजिस्ट्री से भेजने को कहा।
मुगलसराय
स्टेशन को ए प्लस ग्रेड का दर्जा प्राप्त है।
इस स्टेशन से हर रोज 175
जोड़ी यात्री ट्रेनें गुजरती हैं। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में
पानी भरे जाने के लिए रेलवे द्वारा यंग बंगाल कोआपरेटिव लेबर कांट्रैक्ट
सोसाइटी लिमिटेड को ठेका दिया गया है। इसके द्वारा मानदेय पर लगभग 25
कर्मचारियों को रखकर ट्रेनों में पानी भरवाया जाता है।
लेकिन गत 45
दिनों से मानदेय न मिलने के विरोध में बुधवार की दोपहर अधिक तर वाटरमैन
हड़ताल पर चले गये। इससे ढेरों ट्रेनें बिना पानी के ही रवाना हो गई। इससे
यात्री काफी परेशान हुए।
कर्मचारी इस संबंध में लिखित शिकायत पत्र लेकर
मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। जहां उनके न
मिलने पर कार्यालय में मौजूद सेन्ट्रल डिस्पैच डिपार्टमेंट को पत्रक देना
चाहा तो उन्होंने नहीं लिया।
हड़ताली कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि
रेलवे द्वारा उनके लिए 264 रुपये प्रतिदिन का मानदेय तय किया गया है। लेकिन
ठेकेदार द्वारा मनमानी करके सिर्फ 113 रुपये ही दिए जाते हैं।
वहीं हर माह
सिर्फ दो दिन की ही छुट्टी दी जाती है। यह अन्याय पूर्ण है। समय से
मेहनताना नहीं मिलने के कारण हमारे सामने खाने का संकट उत्पन्न हो गया है।
वहीं अपना मानदेय मांगे जाने पर ठेकेदार द्वारा निकाल दिये जाने की धमकी भी
दी जाती है। इस दौरान मदन कुमार, गौरव, विजय पासवान, किशन, छोटे लाल,
राजेन्द्र मनीष, प्रमोद आदि मौजूद रहे। इस संबंध में डीआरएम के पीआरओ बी
राम ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की गई है। दोपहर में
कुछ देर लिए समस्या आयी थी लेकिन बाद में सब सही हो गया।