कस्बा स्थित बृजनंदिनी कान्वेंट स्कूल में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान बारहवीं के छात्र-छात्राओं के साथ स्कूल की दो अध्यापिकाओं को भी भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम
का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक बिरजू प्रसाद अग्रहरि ने मां सरस्वती के
चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा
कि छात्र-छात्राएं लगन एवं मेहनत की बदौलत लक्ष्य को पा सकते हैं।
वहीं
ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर
दर्शकों का मन मोह लिया।
साथ ही स्कूल की दो अध्यापिकाओं की सरकारी
विद्यालय में नियुक्ति होने पर उन्हें भी विदाई दी गई। वहीं जूनियर्स
छात्र-छात्राओं ने सीनियर्स को उपहार दिया।
इस दौरान मिस फेयरवेल मीनल
त्रिपाठी और मिस्टर फेयरवेल शशांक गुप्ता को चुना गया। कार्यक्रम में
आशुतोष त्रिपाठी, अखिलेश आदि रहे।