फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनें विलंबित, यात्री हुए परेशान

Wed, 30 Dec 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के प्रभाव के कारण ट्रेनों का परिचालन पटरी पर नहीं आ पा रहा है। हर रोज दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनें अपने समय से कई घंटे विलम्बित होकर गंतव्य को रवाना हो रही हैं। मंगलवार को भी दर्जन भर ट्रेनें घंटो देरी से मुगलसराय पहुंचीं।  
विज्ञापन

  बुधवार को आने वाली कई ट्रेनों के अपने समय से कई घंटे विलंब से आने की भी संभावना है। सर्वाधिक जहां मंगलवार को मुगलसराय पहुंचने वाली डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस बुधवार की सुबह पहुंचने की संभावना है वहीं मंगलवार को छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से चलने वाली मुंबई मेल के सोलह घंटे से विलंब से चलने के कारण यह ट्रेन गुरुवार को सुबह मुगलसराय पहुंचेगी।

डीआरएम विद्याभूषण के अनुसार ठंड बढ़ी तो ट्रेनें और अधिक विलंबित हो सकती हैं।
ठंड में सर्द हवाओं के थपेड़े और दूसरी तरफ ट्रेनों की लेट लतीफी हर हाल में यात्रियों की मुसीबत। इन दिनों रेलवे की यही तस्वीर सामने आ रही है।

मंगलवार को दर्जन भर से अधिक ट्रेनें मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर अपने समय से काफी विलंब से पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुईं। जिसमें अप की ओर जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटे, मगध एक्सप्रेस ढाई घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस पौने छह घंटे, रांची गरीब रथ सवा घंटे, उद्यान आभा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पटना एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटे समेत दर्जन भर से अधिक ट्रेनें घंटों विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुईं।
विज्ञापन


वहीं डाउन में नीलांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटा व ब्रह्रमापुत्रा मेल सवा तीन घंटा बिलंबित रही। इसी तरह बुधवार को डाउन बाम्बे मेल सोलह घंटा, कुंभ एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटा, कोलकाता एक्सप्रेस आठ घंटे, महानंदा एक्स्प्रेस दस घंटा, उधना एक्सप्रेस दो घंटा, सतंरागाछी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सवा चार घंटे विलंब से पुहंचने की संभावना है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें