फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराते में जिले के खिलाड़ी अव्वल

Wed, 30 Dec 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल राज्य के त्रिवेंद्रम में गत दिनों हुई राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता मे चंदौली जिले के खिलाड़ियों ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में देश के पंद्रह राज्य के तीस सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। थाईलैंड से आये सिहान जेबी सुजोतो ने खिलाड़ियों को ट्राफी और मेडल दिया। जूनियर लाइट वेट मे  सूर्यकांत को तीसरा स्थान मिला।


प्रतियोगिता के मिडिल वेट मे सुनील को पहला स्थान और रामभरोस को दुसरा स्थान मिला। इसी तरह हैवी वेट  मे रामा सैनी को पहला स्थान मिला जबकि योगेश यादव दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्रियंका यादव ने ओपने वेट मे पहला स्थान प्राप्त करने के साथ बेस्ट फाइटर की ट्राफी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेबी कराटे क्लब के कोच सुनील सिंह ने कहा कि  यूपी के फाइटर से प्रभावित हो कर सिहान सुजोतो ने एक सप्ताह के लिऐ  थाईलैंड मे अपने पास कराटे ट्रेनिंग के लिए बुलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें