फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंग्नल नही मिलने पर रेलवे क्रासिंग पर खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। अहमदाबाद से बरौनी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को सिग्नल नहीं मिलने पर 20 मिनट तक रेलवे क्रॉसिंग के बीचोबीच खड़ी रही। इसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सिंग्नल मिलने के बाद स्टेशन मास्टर के निर्देश पर ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

अहमदाबाद से बरौनी स्पेशल ट्रेन संख्या 09483 सकलडीहा रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची थी। इसी बीच रेलवे क्रॉसिंग के बीच सिग्नल नहीं मिला। इससे सुबह 10:42 बजे ट्रेन खड़ी हो गई। 11:09 बजे सिग्नल मिला। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी। इसके क्रॉसिंग पर ट्रेन खड़ी होने से सड़क मार्ग बंद हो गया। इससे क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इससे आने-जाने वालों को परेशानी का सामना कराना पड़ा। कई महिलाएं ट्रेन में चढ़कर क्रॉसिंग पार करती नजर आईं। स्टेशन मास्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सिग्नल नहीं मिलने के कारण ट्रेन रुकी थी। सिग्नल क्लीयर होने पर उसे आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें