फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ही स्वास्थ्य केद्रों पर चल सकी ओपीडी, बाकी में हुई साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संकमण की रफ्तार कम होने के बाद सोमवार से जिले के अस्पतालों में ओपीडी शुरू कर दी गई। मगर ज्यादातर स्वास्थ्य केंद्रों पर धुलाई, साफ-सफाई और तैयारी चलती रही। मंगलवार से सभी केंद्रों पर ओपीडी चलेगी। सोमवार को पहले दिन राजकीय महिला चिकित्सालय में 60 मरीजों ने ओपीडी में उपचार कराया और दवाएं लीं।
विज्ञापन

सोमवार को पहले दिन नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में सुबह नौ बजे से ओपीडी शुुुुरू की गई। दो बजे तक चली ओपीडी में 60 मरीज आए। चिकित्सक डॉ. राजेश अग्रेया ने बताया कि ओपीडी का पहला दिन होने के कारण मरीजों की संख्या कम थी। बताया कि अगले दिन से ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो सकता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में ओपीडी सेवा बंद थी। इमरजेंसी में 17 मरीजों का इलाज किया गया। मंगलवार से यहां ओपीडी शुरू होगी।
सकलडीहा/नियामताबाद। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को ओपीडी खुलने पर दर्जनों मरीज बुखार, सर्दी और जुकाम की दवा लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अभाव में पहले दिन मरीज कम होने से जल्द ही लोगों को दवा मिलती रही। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ. योगेंद्र दास ने बताया कि पहले दिन कम संख्या रही। वहीं नियामताबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को ओपीडी में 35 मरीजों को दवा दी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि प्रथम दिन होने के कारण कम लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें