फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी : दो दिन पहले ही केंद्र पर पहुंच जा रहे परीक्षार्थी, नौकरी पेशा लोगों की बढ़ीं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण ट्रेनों की लेट लतीफी जारी है। ट्रेनों के लेट होने से आम यात्रियों के साथ छात्रों और नौकरी पेशा लोगों को परेशानी हो रही है। प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी से परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं, नौकरीपेशा लोग भी समय से कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड और कोहरे के कारण समय से चलने वाली राजधानी, दुरंतो, अमृत भारत सहित अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही है। इससे लोगों को गंतव्य पर पहुंचने में परेशानी हो रही है। जिले के साथ ही पूर्वांचल और बिहार से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलूरू, अहमदाबाद सहित अन्य औद्योगिक शहरों में रहते हैं। वे होली, दीपावली, डाला छठ और शादी विवाह के दौरान घर आते हैं। ट्रेनें लेट चलने के कारण लोगों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने के लिए सोचना पड़ रहा है। यात्रियों को टिकट की मारामारी के बाद अब ट्रेनों की लेट लतीफी परेशान कर रही है। इस समय प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर भी चल रहा है। बुधवार को जबलपुर में रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा है। स्थिति यह है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी एक दिन पहले ही सेंटर पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में उन्हें अधिक खर्च करना पड़ रहा है। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें कुछ विलंबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें