फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किन्नर की लाश पर गुजरते रहे वाहन, चिथड़ों को बटोर कर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम; नेग मांगते समय हादसा

Wed, 10 Dec 2025 09:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Chandauli News: सड़क पर किन्नर की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के ऊपर रात भर वाहन गुजरते रहे।
विज्ञापन
किन्नर की माैत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Road Accident: चंदौली कोतवाली अंतर्गत नवीन मंडी के पास मंगलवार की रात नेग मांगते समय वाहन की चपेट में आने से किन्नर की मौत हो गई। घटना के बाद किन्नर के शव के ऊपर से वाहन गुजरते गए। इससे शव के चिथड़े उड़ गए। बाद में पुलिस ने सड़क से शव को बटोर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किन्नर की मौत के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


इलिया थाना के घोड़सारी गांव निवासी पूज्य कमल (33) कुछ वर्षों से चंदौली के नरसिंहपुर में अपनी बहन के घर रहता था। शादी होने के बाद उसने अपना लिंग परिवर्तन कराकर किन्नर बन गया था। वह अन्य किन्नरों के साथ हाइवे पर वाहन चालकों से नेग मांगता था। 

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

मंगलवार की रात भी वह मंडी समिति के समीप वाहन चालकों से नेग मांग रहा था। इसी समय किसी वाहन ने पूज्य कमल को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद वाहन चालक वहां से भाग गया। अति व्यस्त मार्ग होने और रात में जमीन पर पड़े किन्नर को वाहन चालक नहीं देख सके और उसके मृत शरीर से वाहन लगातार गुजरते रहे। 

इससे उसके शव के चिथड़े चिथड़े हो गए और मांस के लोथड़े दूरी तक फैल गए। इसी बीच किसी की नजर पड़ी तो उसने एनएचाई हेल्पलाइन को सूचित किया। मौके पर एनएचआई के अधिकारियों के साथ चंदौली कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने शवों को बटोरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सड़क पर पड़े पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान हुई। 

पूज्य कमल दो बेटे और एक बेटी का पिता था। उसकी मौत के बाद पत्नी रोशनी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो रोकर हाल बेहाल रहा। इस संबंध में चंदौली कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि वाहन के धक्के से किन्नर की मौत हुई है। सीसीटीवी के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन की और चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें