प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल पिकअप को थाने पर खड़ा करा लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक दंपती के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और मार्ग पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।