फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आंखें नम...सेना के जवान को दी अंतिम विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान; विधायक बोले- याद रहेगी शहादत

Fri, 16 Jan 2026 07:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

UP News: शहीद के पार्थिव शरीर को महिलाओं ने भी रो-रोकर शहीद को अंतिम विदाई दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। जवान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
शहाबगंज क्षेत्र के वीर सपूत जवान अरविंद कुमार मौर्य को आज नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। जैसे ही उनक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहाबगंज क्षेत्र के वीर सपूत जवान अरविंद कुमार मौर्य को आज नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा, पूरा इलाका शोक में डूब गया। तिरंगे में लिपटे शहीद के पार्थिव शरीर को देखकर हर आंख नम हो गई और भारत माता की जय तथा शहीद अरविंद कुमार मौर्य अमर रहें  के नारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन




अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सेना की टुकड़ी ने अनुशासित सलामी दी, जिसने मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया। जवान की शहादत पर गर्व और दुख का मिला-जुला भाव हर चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

 
अंतिम विदाई में जनसैलाब उमड़ पड़ा। गांव ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी हजारों लोग जवान के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। बुजुर्गों की आंखों में आंसू थे तो युवाओं के चेहरों पर देशभक्ति का जोश और शहीद के प्रति सम्मान साफ झलक रहा था। 
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने भी दी श्रद्धांजलि

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य भी मौजूद रहे। उन्होंने जवान अरविन्द कुमार मौर्य के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने कहा कि अरविंद कुमार मौर्य की शहादत को देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि जवानों की वजह से ही देश सुरक्षित है और उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

विधायक कैलाश आचार्य ने सरकार की ओर से परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ सरकार और पूरा क्षेत्र खड़ा है। वहीं पिता चंद्रशेखर उर्फ पारसनाथ मौर्य, माता सुशीला देवी, भाई अनिल मौर्य, मृतक की पत्नी मुन्नी देवी,पुत्र आरुष,अंश, बड़ी बहन रेखा मौर्य का रो -रो कर बुरा हाल था, गमगीन माहौल में श्रद्धांजलि अर्पित किया।

अंत में पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद अरविन्द कुमार मौर्य का अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख चकिया शम्भू नाथ यादव, बीडीओ दिनेश सिंह, श्याम जी सिंह, महेन्द्र राव, अजय जायसवाल, महमूद आलम, रतीश कुमार, रामजीत साहनी, प्रदीप जायसवाल, सुरेन्द्र मोदनवाल, शारदा मौर्य, अखिलेश मौर्य सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें