फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मम्मी...पापा काहे सुतल हउवन': पिता की लाश देख बोली मासूम बेटी, ट्रक ने दो लोगों को कुचला था; 4 घंटे चक्काजाम

Sun, 08 Feb 2026 06:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली में सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर अलीनगर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। यहां नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया था। एसडीएम के आश्वासन पर चार घंटे बाद लोग मान गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर चक्काजाम करते लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident News Today: पड़ाव के साहूपुरी स्थित एनडीआरएफ कार्यालय के समीप रविवार की दोपहर साढ़े 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं साइकल के पास खड़ी महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक की पहचान सैदपुरा भुजहुआं गांव निवासी सोहन बेनवंशी (47) पुत्र राम लखन के रूप में हुई। 

विज्ञापन




घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रख कर सड़क पर जाम लगा दिया। चार घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज करआगे की कार्रवाई में जुटी है। 
विज्ञापन


अलीनगर थाना अंतर्गत सैदपुरा भुजहुआ गांव निवासी सोहन बेनवंशी वेल्डर था। वह रविवार की दोपहर में साइकिल से लोहे का सामान खरीदने के लिए निकला था। साहूपुरी व्यासपुर गांव के समीप पहुंचा था कि उसकी बड़ी भाभी चंदा देवी (48) मिल गई। चंदा किसी काम से बखरा गई थी और घर लौट रही थी। 

Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

सोहन ने साइकिल रोक दी और भाभी से बात करने लगा। इसी बीच, दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी। धक्के से सोहन ट्रक के अगले पहिए के नीचे आ गया और कुचलने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, धक्के से चंदा देवी भी चोटिल हो गई। 

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसको पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चालक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। इस बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग करते हुए सडक जाम कर दिया। 

पहुंचे अधिकारी

वहीं घटनास्थल पर एसडीएम पीडीडीयू नगर अनुपम मिश्र, सीओ सदर अरुण कुमार सिंह, मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह, अलीनगर थानाध्यख अनिल कुमार पांडेय आदि पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गांजा की बिक्री हो रही है। ऐसे में चालक नशे में धुत होकर वाहन चला रहे हैं। वहीं इस मार्ग पर भारी वाहनों का लगातार आवागमन हो रहा है। 

इससे दुर्घटनाएं हो रही है। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार वालों को दस लाख रुपये मुआवजा, बच्चों की पढ़ाई और भरण पोषण की व्यवस्था करने की मांग की। बाद में एसडीएम अनुमप मिश्र ने आश्वासन दिया कि मृतक आश्रित को आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा। 

वहीं बच्चों की पढ़ाई के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से शिक्षा के लिए सहायता राशि , महिला को विधवा पेंशन दिलाया जाएगा। वहीं चालक के के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शाम साढ़े 4 बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।  
विज्ञापन

बच्चों का विलाप सुनकर दहला बड़ों का दिल 
ट्रक की चपेट में आने से सोहन बेनवंशी की मौत के बाद परिवार वालों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। पत्नी और बच्चों के विलाप से बडों का दिल दहल गया। सोहन वेल्डर था और लोहे की वेल्डिंग कर परिवार का भरण पोषण करता था। 

सोहन और उसकी पत्नी रीना से चार बच्चियां क्रमश: रोशनी (7), लक्ष्मी (4), दीपा (3) और अनुराधा (छह माह) हैं। पति की मौत की खबर मिलते ही रीना का तो रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। वहीं, सात वर्षीय रोशनी बार बार यही पूछ रही थी कि मम्मी पापा काहें सुतल हउवन, उठत काहे नइखन, यह सुनकर वहां मौजूद लोगों के दिल दहलजा रहे थे और वे आंसू नहीं रोक पा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें