फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नगवा-चोचकपुर घाट पर पीपा पुल से आवागमन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। चंदौली जिले को गाजीपुर जनपद से जोड़ने वाले नवनिर्मित पीपा के पुल पर सोमवार की दोपहर दो बजे से आवागमन चालू हो गया है। इससे जिले के लोगों को गाजीपुर आने-जाने में सहूलियत होगी। वहीं, 30 किलोमीटर की दूरी घट जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रतिवर्ष 15 जून को गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण पीपा का पुल हटा दिया जाता है और 15 नवंबर से पुल को दोबारा चालू किया जाता है। इस दौरान पीडब्ल्यूडी की ओर से लोगों के लिए नाव का संचालन किया जाता है। वहीं पीपा का पुल बन जाने से गाजीपुर जनपद आने-जाने वालों के लिए लगभग 30 किलोमीटर की दूरी कम हो जाती है। तटवर्ती गांव के ग्रामीण गंगा पार कर रामपुर मांझा, चौचकपुर, नंदगंज और गाजीपुर जाकर व्यवसाय करते हैं। कई छात्र तो गाजीपुर में शिक्षा भी ग्रहण करते हैं। इस पुल के महत्व को देखते हुए धानापुर विकास मंच विगत कई वर्षों से इस पुल पर स्थाई पुल निर्माण की मांग कर रहा है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आरके चौहान ने बताया कि पुल आवागमन के लिए निर्धारित तिथि से पांच दिन पहले तैयार हो गया है। लोगों की सुविधा के लिए इसे शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें