फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रक से 15 प्रतिबंधित पशुओं को मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने रविवार की शाम सिंघी ताली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के ओवरब्रिज पर एक ट्रक से 15 मवेशियों को बरामद किया। इस दौरान तस्करी के आरोप में तीन को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

तस्करों के पास से पुलिस ने चार हजार रुपये नकद और दो स्मार्टफोन भी बरामद किया। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंघीताली के समीप ओवरब्रिज पर वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही थी। इसी बीच बिहार की ओर जा रहे एक ट्रक को रोका। इस पर वाहन का चालक वाहन को खड़ाकर मौके से भागने लगा। इस पर पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। वही ट्रक में बैठे दो अन्य लोगों को भी पकड़ लिया गया।
ट्रक की जांच की गई तो उस पर 15 प्रतिबंधित पशु मिले। पूछताछ में पकडृे गए लोगों ने अपना नाम अरदीप सिंह निवासी हाउस नं. 2830 ताजपुर रोड जगदीशपुर, जिला लुधियाना पंजाब, कवलजीत सिंह निवासी मातारानी मोहल्ला, जिला समरूर पंजाब और संजय कुमार निवासी भटौली थाना जगदीशपुर जिला भोजपुर बिहार बताया। तीनों के पास से दो स्मार्टफोन और चार हजार रुपए नगद भी बरामद हुए। पुलिस आरोपियों और ट्रक को मय मवेशी थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें