पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग का लोकार्पण करते भाजपा विधायक रमेश जायसवाल। स्रोत:-जागरूक पाठक
दुलहीपुर। बहादुरपुर-भूपौली मार्ग पर शुक्रवार से आवागन शुरू हाे गया। सड़क की मरम्मत होने से 20 से अधिक गांव के 40 हजार से अधिक आबादी को अब आने जाने में अब असुविधा नहीं होगी। शुक्रवार को मवई गांव में मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने सड़क का लोकार्पण किया।
इसके पहले पीडब्लूडी ने 9.35 करोड़ 30 हजार की लागत से सड़क का जीर्णेाद्धार कराया है। भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि सीसी रोड के बन जाने से जनता को आने-जाने में राहत मिलेगी। शासन स्तर पर विकास के लिए पूरी ताकत झोंक दूंगा। इसके पहले साढ़े 7 किमी लंबा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया था। लंबे समय से इसके मरम्मत की मांग की जा रही थी। इस पर पीडब्लूडी ने सड़क के मरम्मत का प्रस्ताव भेजा। 9.35 करोड़ 30 हजार की लागत से सड़क की मरम्मत कराई गई। इसके बनने से भिसौड़ी, मलोखर, शकूराबाद, मुहम्मदपुर, लेडुआपर, मवई, महादेवपुर, छेमिया, शिवाला, कुंडा कला, कुंडा खुर्द सहित 20 से अधिक गांव के लाेगों को आवागमन आसानी होेगी। यही नहीं इस मार्ग के मरम्मत से पड़ाव से शिवाला होते हुए वाहन चालक रिंग रोड के सहारे बाबतपुर पहुंचेंगे।
इस मार्ग के मरम्मत से गाजीपुर की राह भी आसान होगी। उद्घाटन के मौके पर उत्तरी भाजपा मंडल के अध्यक्ष संदीप पटेल, पूर्व अध्यक्ष अनुराग मौर्य, संदीप मौर्य, सुनील शर्मा, बैकुंठ मास्टर सिहोरी यादव, राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।