फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापािरयों ने बंद रखीं दूकानें

Mon, 11 Jan 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पौरा गांव में चूड़ा कुटाने गए फुल्ली निवासी व्यापारी को शनिवार की देर शाम गोली मारे जाने के विरोध में चतुर्भुजपुर कस्बा के व्यापारियों ने रविवार को दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन


साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। यही नहीं दोपहर बाद व्यापारियों ने समझाने गए कोतवाली पुलिस की जीप को रोक लिया और घेराव कर दिया।

जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन देने पर वे शांत हुए। वहीं प्रभारी कोतवाल ने बताया कि आरोपी के भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है और जल्दी ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।


फुल्ली गांव निवासी प्रह्लाद सिंह की चतुर्भुजपुर कस्बे में जनरल स्टोर है। वह शनिवार की देर शाम दूकान बंद करके घर चले गये। घर से चूड़ा कुटाने के लिये पौरा गांव में रामकृत गोंड की मशीन पर गये थे।
विज्ञापन


यहां पर खड़े वाहन को हटाने की विवाद में उसी गांव के रिटायर्ड फौजी अशोक ने गोली मार दी। इससे प्रह्लाद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके विरोध में रविवार की सुबह व्यापार मण्डल अध्यक्ष संतोष चौरसिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने दूकानें बंद कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।


सूचना बाद मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची तो व्यापारियों ने पुलिस की जीप को रोककर आंदोलन करने लगे।

 प्रभारी कोतवाल शिवदयाल तिवारी ने नामजद आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान व्यापार मंडल संरक्षक राधेश्याम जायसवाल, रमेश सिंह, रामअवतार सिंह, अजय सिंह, सरवन  प्रवीन जायसवाल, नामवर यादव, राजेश गुप्त, मकसूदन, अनिल सेठ, सुरेश सेठ, बुल्लु जायसवाल, मुमताज अंसारी आदि रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें