फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए तरसे लोग

Mon, 11 Jan 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदासी विद्युत उपकेंद्र पर 33 हजार केवीए के ब्रेकर बदले जाने की वजह से पूरे नगर में आठ बजे सुबह ही आपूर्ति बंद कर दी गई। जो देर रात तक नहीं आई थी।
विज्ञापन


जिससे नगर के लोग पानी के लिए भी तरस गए। बिजली के अभाव में इनवर्टर आदि जवाब दे गए, वहीं मोबाइल चार्ज में भी लोगों को दिक्कत हुई। नगर की व्यावसायिक गतिविधियां भी ठप रहीं। इससे लोग दिन भर बिजली विभाग को कोसते रहे।


चंदासी विद्युत उपकेंद्र के छह फीडरों से मुगलसराय नगर ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति होती है। यहां से करीब 70 हजार उपभोक्ताओं के घरों तक बिजली पहुंचती है।
विज्ञापन


 इतना बड़ा पावर हाउस देखभाल के अभाव में बदहाल हो चुका है। इससे आए दिन बिजली आपूर्ति ठप रहती है।


इसको देखते हुए यहां ब्रेकर लगाए जाने की योजना बनायी गई थी। यहां ब्रेकर लाकर रख भी दिया गया और रविवार को इसे बदलने की योजना बनी। विभागीय मंजूरी के बाद रविवार को बिजली आपूर्ति दिन भर बाधित करने की घोषणा की गई। नौ बजे सुबह से रात नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित की जानी थी।

लेकिन रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे ही बिजली काट दी गई।
इसके बाद दो दर्जन मजदूरों ने उपकेंद्र पर ब्रेकर बदलने का काम शुरू किया।

 अधिकारियों की देख रेख में देर रात तक काम होता रहा। इस दौरान बिजली गुल रही। नगर के कैलाशपुर, नई बस्ती, चंदासी, रविनगर, पटेलनगर, लाठनंबद एक और दो, गल्लामंडी, ईस्टर्न बाजार,वेस्टर्न बाजार, पराहुपुर, कालीमहाल, चतुर्भुजपुर, लख्मीपुर, अलीनगर, सकलडीहा रोड, दुलहीपुर, पड़ाव, करवतर, दांडी सहित अन्य इलाकों में बिजली गुल रही। सुबह से ही बिजली गुल रहने से लोग परेशान हो गए।

बिजली के अभाव में पानी आपूर्ति ठप रही, इससे लोग परेशान रहे और   बिजली विभाग को कोसते हुए नजर आए। इस संबंध में उपकेंद्र के एसडीओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रेकर के लग जाने के बाद नगर की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें