शहाबगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के पास बुधवार की रात हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विशुनपुरा गांव पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर नहर में जा गिरी। ट्रैक्टर पर सवार परासी कला गांव निवासी जितेंद्र (28) की मौके पर मौत हो गई। उनके साथी गोपाल (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। अंधेरे के कारण राहत और बचाव कार्य में मुश्किलें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला। जितेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शहाबगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।