फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रील बनाते समय कंटेनर में घुसी बाइक, मामा की मौत, भांजा घायल

विज्ञापन
चंदौली में दुर्घटना में युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली के जगदीश सराय गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार बाइक कंटेनर में पीछे घुस गई। इससे बाइक सवार मामा की मौत हो गई जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। मोबाइल फोन से रील बनाते समय ध्यान भटकने के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने घायल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के अहरौरा कोतवाली के रामपुर ढबही एकली निवासी मनीष कुमार (22) अपने भांजे काकरवा मिर्जापुर निवासी संजीत (12) के साथ चंदौली आया था। बृहस्पतिवार की शाम दोनों बाइक से अहरौरा लौट रहे थे। हाईवे पर जगदीश सराय गांव के पास मनीष ने जेब से मोबाइल फोन निकाला और संजीत को रील बनाने के लिए दे दिया। चलती बाइक पर रील बनाते समय ध्यान भटक गया और बाइक आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
कोतवाली पुलिस भी पहुंची लेकिन तब तक मनीष की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल संजीत को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। चंदौली कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि किशोर घायल हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें