फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अवैध वसूली को लेकर भिड़े ट्रैक्टर चालक और पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल; SP ने की कार्रवाई

Fri, 21 Jun 2024 10:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

Chandauli News: वायरल वीडियो के अनुसार, पुलिसकर्मी ट्रैक्टर चालक से पैसे मांग रहा था। न देने पर दो में से एक पुलिसकर्मी चालक से उलझ गया। कहासुनी के बाद बात हाथापाई पर उतर आई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि पुलिस इस मार्ग पर अक्सर अवैध वसूली करते रहते हैं।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान ट्रैक्टर चालक और पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में ट्रैक्टर चालक और पुलिस कर्मी के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर मारपीट हो गई। पैसे मांगने पर चालक ने सिपाही के गले में गमछा बांध कर खींचने लगा और मारपीट की। पूरी घटना शुक्रवार को दोपहर बाद सकलडीहा रोड के बर्थरा गांव के पास निर्माणधीन पुलिस लाइन के समीप का बताई जा रही है।

विज्ञापन


किसी ने पूरे घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एडिशनल एसपी विनय कुमार में मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सदर को इसकी जांच सौंप दी है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली में तैनात एक हेड कांस्टेबल होमगार्ड के साथ बालू से भरे बोगा को रोककर उन सभी से पैसे की मांग करने लगे। उधर, बोगा चालक थानों पर बकायदे एक मुश्त धनराशि महीना देने की बात कहते हुए पैसा देने का विरोध करने लगे।
विज्ञापन


इस पर हेड कांस्टेबल ने बोगा चालक को गाली देते हुए गाड़ी से नीचे खींच लिए। दोनों पक्ष से लात-घुसे चलने लगे। पुलिस कर्मी की ओर से कोई कार्रवाई के लिए तहरीर वगैरह नहीं दी गई। उधर, वीडियो भी वायरल हो गई। एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह बताया कि इस सम्बंध में सीओ सदर राजेश राय को जांच दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें