फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में ट्रक से टक्कर के बाद टैंकर में आग, चालक जिंदा जला

Fri, 23 Apr 2021 01:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली

सार

सोनभद्र जनपद का रहने वाला था चालक, खलासी जान बचाकर भागा
दो घंटे में बुझाई गई आग, एक घंटे तक बाधित रहा यातायात
विज्ञापन
टैंकर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के सामने हाईवे पर शुक्रवार को दोपहर आगे जा रहे ट्रक से टकराने के कारण डीजल-पेट्रोल लदे टैंकर में आग लग गई और चालक जिंदा जल गया। घटना के कारण दुकानदार, ठेला-खुमचा लगाने वाले और वाहन छोड़कर लोग भाग खड़े हुए। फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। 

विज्ञापन


सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट निवासी राजीव उर्फ राजू शुक्रवार को अलीनगर डिपो से डीजल व पेट्रोल लोड करके सैयदराजा जा रहा था। दोपहर लगभग डेढ़ बजे चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के सामने आगे चल रहे ट्रक से टैंकर की टक्कर हो गई और इसके कारण टैंकर में आग लग गई। उधर, हादसे के कारण केबिन क्षतिग्रस्त होने से चालक अंदर फंस गया। जबकि चकिया क्षेत्र के पचवनियां निवासी खलासी सुशील केबिन से निकलकर भाग गया। मौके पर जुटे लोगों ने चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन आग कुछ देर में पूरी केबिन में फैल गई।

 

विज्ञापन

लोगों ने पास के एक मकान से सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और उसने हाईवे के दोनों तरफ वाहनों का आवागमन बंद कराकर आग बुझाने का प्रयास किया। आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड, एसपी अमित कुमार, एएसपी और पुलिस फोर्स पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों को लगभग साढ़े तीन बजे आग बुझाने में कामयाबी मिली। पुलिस ने चालक के शव को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना से हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें