फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशाल जुलूस निकाला

Thu, 07 Apr 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
मुगलसराय में विभिन्न मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकालते इंजीनियर्स एसोसिएशन के सदस्य।
विज्ञापन
 वेतन विसंगतियों को  दूर के लिए जगह-जगह गुहार लगा चुके रेलवे के अभियंताओं का  धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। उन्होंने दिन पर कामकाज से दूर रहे और धरना दिया। शाम को मशाल लेकर सड़कों पर निकले।
विज्ञापन

 ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन के से जुड़े अभियंता हड़ताल पर रहे और डीआरएम कार्यालय  के बाहर धरना दिया। उनका कहना  था कि चार माह से जेई और एसएसई  के क्षेत्रीय  अभियंता संघों ने वेतन विसंगति  दूर करने और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए 200 से अधिक  सांसदों और 15 केंद्रीय मंत्रियों को ज्ञापन दिया। पर उनकी  समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। हारकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन को आंदोलन का रास्ता अखि्तयार करना पड़ा।
 वक्ताओं ने कहा की  इंजीनियर विरोधी नीत उनको अपना कौशल दिखाने से  रोक रही है। यदि उनकी मांगों को जल्द से जल्द नहीं माना गया तो और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। धरना समाप्त होने के पर अभियंताओं ने   मंडल रेल प्रबंधक को को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद अपने विरोध को और अधिक धार  देने के लिए डीआरएम कार्यालय से सुभाष पार्क तक मशाल जुलुस निकाला। जुलूस डीआरएफ आफिस से शुरू होकर स्टेशन, कालीमंदिर, जीटी रोड होते हुए सुभाष पार्क पहुंचा और वहां से धरना स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुआ। एसपी यादव, नीलमणि प्रकाश, राजीव, राहुल, संजय प्रसाद, विकास रंजन,  अंजना कुमारी, कनक प्रभा, सुरेश कुमार आदि अभियंता मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें