फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु ग्रंथ साहिब के सामने टेका मत्था, मांगी परिवार की खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। माघ माह की शुरुआत के अवसर पर नगर के जीटी रोड स्थित गुुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माह की शुरूआत होने पर लोगों ने गुरु ग्रंथ साहिब के सामने शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए अरदास की। पाठ की समाप्ति के बाद गुरुद्वारा परिसर में लंगर का आयोजन किया गया। जहां पंक्ति में बैठकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाईयां दी।
विज्ञापन

नगर के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में गुुुुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सुबह से सिख श्रद्धालु आने लगे। अत्यधिक ठंड व सर्द हवाओं के बावजूद लोग अपने-अपने परिवार के साथ गुरुद्वारे पहुंचे। सबसे पहले लोगों ने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे अपना शीश नवाया। इसके बाद गुरु के दरबार में बैठकर शबद कीर्तन सुना। इस अवसर पर रागी जत्था भाई जयपाल सिंह ने अपने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। वहीं गुरुद्वारा के ग्रंथी भाई गुरमीत सिंह ने लोगों को लोहड़ी के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही गुरुओं से जुड़े विभिन्न प्रसंगों से संगत को अवगत कराया गया। बताया कि आज के ही दिन बाबा मियां मीर ने अमृतसर स्थित हरमंदिर साहिब के नींव में ईंट रखकर स्वर्ण मंदिर की स्थापना की शुरुआत की थी। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सम्मी सिंह, जनरल सेक्रेटरी सरदार महेंद्र सिंह, गुरुदयाल सिंह, रंजीत सिंह, अमरीक सिंह, सतपाल सिंह सूरी, नरेंद्र पाल सिंह, अवतार सिंह, सतनाम सिंह, जसबीर सिंह, जस्सी सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनमीत सिंह, विक्की जुनेजा, गुलशन अरोड़ा, नरेंद्र अरोड़ा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें