फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में ही फेंक रहे मिट्टी-धूल

Fri, 06 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
कोयला मंडी में गुरुवार को धूल साफ करते नगरपालिका के सफाई कर्मी।
विज्ञापन
 चंदासी मंडी में जीटी रोड पर धूल हटाने का काम दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। इस अभियान से मंडी के व्यापारी और राहगीर खुश हैं। हालांकि हटाई गई मिट्टी और धूल को मंडी में ही फेंके जाने को गलत ठहराया है। व्यापारियों ने इसे भी दूर ले जाकर निस्तारित करने की मांग की है। 
विज्ञापन

 चंदासी मंडी  में सड़क पर धूल की मोटी परत जमी रहती थी। इससे चंदासी चौकी और चंदासी पिकेट के बीच तीन किलोमीटर तक पार करना कठिन हो गया था। पिछले दिनों डीएम और मंडी के व्यापारियों के बीच हुई बैठक में यह मुद्दा मुख्य रूप से उठाया गया था। इस पर डीएम ने नगर पालिका परिषद को मंडी में तथा सड़क पर जमी मिटट्ी- धूल को साफ करने का निर्देश दिया था। डीएम के आदेश पर बुधवार से मंडी में साफ सफाई शुरू हुई। नगर पालिका की ओर से एक दर्जन सफाईकर्मी झाड़ू, फरसा, बेलचा आदि लेकर पहुंचे और साफ सफाई शुरू की। यही नहीं नियामताबाद और सकलडीहा के भी सफाईकर्मी पहुुंचे। गुरुवार को दूसरे दिन भी यह अभियान चलता रहा। इससे व्यापारी खुश है पर वे चाहते हैं कि अभियान  चलता रहे। 
मंडी के व्यापारी  मुरारी भाई, मनोज अग्रवाल, मुहम्मद आजाद और हाजी  तनवीर ने कहा कि जब तक लिंक रोड नहीं बनेगा तब तक धूल के स्थायी समस्या का  समाधान नहीं होने वाला है। यही नहीं धूल की लगातार सफाई होनी चाहिए और यहां से धूल उठाकर दूर ले जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें