फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी मनाने के दौरान तीन युवक डूबे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। चैनपुर थाना क्षेत्र केजगदहवा डैम पर रविवार को पार्टी मनाने गए तीन मित्र स्नान के दौरान पानी में डूबने लगे। आसपास मौजूद लोग तीनों को पानी से निकालकर अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक युवक की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। तीसरे युवक का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के डुमरैथ गांव के तीन युवक पार्टी मनानेचैनपुर के जगदहवा डैम पर गए गए थे। वहां स्नान के दौरान तीनों मित्र गहरे पानी मेंचले गए। आसपास मौजूद लोग पानी में डूब रहे तीनों युवकों को निकालकर भभुआ सदर अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने यूसुफ खान (22) को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथ स्नान कर रहेहाशिम खान की स्थिति गंभीर देख बेहतरइलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। तीसरे युवक अब्दुल मुरतबी का इलाज भभुआ सदरअस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर सभापति जैनेंद्र आर्य भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायल युवकों के परिजनों का ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें