चंदौली। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन जनपद के 21ग्रामीण व दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। जहां पर चिकित्सकों की ओर से मरीजों का उपचार के साथ उन्हें दवा वितरित की गई। इसमें कुल 894 मरीजों का उपचार विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मिया गया। साथ ही सरकार की ओर से जारी स्वास्थ सेवाओं की जानकारी भी ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों के लोगों को दी गई।इस दौरान सीएमओ डॉ यूके राय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों के गरीब परिवार के लोगों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री की पहल पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को 21 ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रें पर मेले का आयोजन हुआ जिसमें कुल 894 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 358 पुरुष 429 महिला और 107 बच्चे शामिल हैं। वहीं 98 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। इसके अलावा 392 मरीजों की 105 मरीजों का कोविड-19 की जांच एंटी जैन की से किया गया। वही 44 मरीजों के मलेरिया की जांच की गई। वहीं तीन मरीजों में टीवी के लक्षण पाए गए।