फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: झोले में शराब लेकर जा रहीं तीन महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। तमाम प्रयास के बाद भी ट्रेनों से शराब तस्करी नहीं रुक पा रही है। मंगलवार को तीन महिलाएं सात झोलों और बैग में एक लाख रुपये मूल्य की शराब लेकर बिहार जा रही थीं। जीआरपी ने शराब बरामद कर महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। इसी क्रम में एसआई संदीप कुमार राय के नेतृत्व में गश्त के दौरान मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक और दो के पूर्वी छोर पर स्थित पानी टंकी के पास से तीन महिलाओं को शराब के साथ पकड़ा गया। उनके पास मौजूद झोले और पिट्ठू बैग से अंग्रेजी शराब और बियर बरामद हुई। गिरफ्तार रुक्मिणी देवी और कारो देवी निवासी बगरस, भगवानपुर, बेगुसराय, अंजली उर्फ अछली देवी निवासी चिल्लाह, थाना टेगरा, बेगूसराय बिहार का चालान कर दिया गया। बरामद शराब की कीमत एक लाख रुपये है। इससे पहले सोमवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने प्लेटफाॅर्म संख्या एक और दो के पूर्वी छोर से एक युवक को 7.2 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार शेखर कुमार निवासी फेशर औरंगाबाद बिहार का चालान कर दिया गया। बरामद शराब की कीमत 4800 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें