चकिया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-3 शमशेर नगर निवासी राजकुमार पटेल के मकान में मंगलवार को दो ऊदबिलाव देखे जाने से घर में रह रहे किरायेदार गोपाल पटेल व उनके परिवारवालों में भय व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ऊदबिलाव को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
चकिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर-3 शमशेर नगर निवासी राजकुमार पटेल के मकान में गोपाल पटेल किरायेदार हैं। मंगलवार को उनके घर में दो ऊदबिलाव दिखने से परिवार के लोग भयभीत हो गए। बाद में इसकी सूचना चकिया वन क्षेत्राधिकारी अश्वनी चौबे को दी गई। वन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर पहुंचे वन दरोगा राम आशीष, वन रक्षक जसवंत सिंह, शंकर मकसूद राजेंद्र ने ऊदबिलाव और उसके दो बच्चों को भारी मशक्कत के बाद पकड़ कर चकिया रेंज के जंगल में छोड़ दिया। चकिया वन क्षेत्राधिकारी अश्वनी चौबे ने बताया कि ऊदबिलाव के दो बच्चे भटककर गांव में पहुंच गए थे। रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ दिया गया।