फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जनरल कोच में मिला संदिग्ध बोरा, ली गई तलाशी तो निकले तीन कछुए, वन विभाग को सौंपे गए

Wed, 03 Apr 2024 09:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

Chandauli News: बरामद तीनों कछुओं की साइज बड़ी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि जीआरपी को देख कर तस्कर मौके से फरार हो गया होगा। फिलहाल पुलिस उसकी भी पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
बरामद कछुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीडीयू नगर के राजकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेन से तस्करी कर ले जाए जा रहे तीन कछुओं को बरामद किया है। इस दौरान तस्कर नहीं पकड़ा गया। जीआरपी ने बरामद कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया।

विज्ञापन


जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि लोक सभा चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर पीडीडीयू जंक्शन पर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात देहरादुन से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। जीआरपीकर्मी जनरल कोच की जांच करने पहुंचे तो एक बोरा मिला। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें तीन बड़े कछुए बरामद हुए।

पूछताछ करने पर किसी ने इसे अपना नहीं बताया। इस पर कछुओं को बरामद कर लिया गया और वन विभाग को सूचित किया गया। वन विभाग की टीम के पहुंचने पर कुछुओं को उनके हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें