फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। स्थानीय कस्बा के सोनकर बस्ती में सुबह के लगभग 10 बजे एलटी तार से जुड़े अर्थिंग तार की चपेट में आने से दो युवतियों सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। करंट की चपेट में आए लोगों की चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने बिजली विभाग को फोन कर आपूर्ति बंद कराई। साथ ही घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बस्ती निवासी केसा सोनकर की पुत्री चंदा (20) घर में कुछ काम कर रही थी। उसी समय वह घर में आए एलटी तार से जुड़े अर्थिंग तार में उतर रहे करंट की चपेट में आकर चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने उसके भाई राजू (30) व बहन सीमा (25) भी वहां पहुंच गए। चंदा को बचाने के प्रयास में वे भी करंट की चपेट में आकर चिल्लाने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनने के बाद परिजनों व पड़ोसियों ने बिजली विभाग को सूचना दी। विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल आपूर्ति बंद कर दी लेकिन तब तक करंट की चपेट में आकर तीनों झुलस चुके थे। आनन-फानन में परिजन तीनों घायलों को निजी चिकित्सालय पहुंचाया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें