फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम एसपी ने किया रूट मार्च

विज्ञापन
पड़ाव पर रूट मार्च करते डीएम नवनीत सिंह चहल व एसपी हेमंत कुटियाल। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू। लॉकडाउन की तीसरी बार मियाद बढ़ने के बाद इसका शत प्रतिशत पालन कराने और लोगों को जागरूक एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाने के लिए शनिवार को डीएम और एसपी दलबल के साथ सड़क पर उतरे। पड़ाव क्षेत्र में डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी हेमंत कुटियाल ने मातहतों संग पैदल रूट मार्च किया। लोगों से घरों में रहने की अपील की। साथ ही लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसके अलावा जिले के अन्य थाना क्षेत्रो में भी कहीं पैदल मार्च तो कही बाइक जुलूस निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। डीएम और एसपी ने कहा कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि शासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आम जनमानस की मदद के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।
विज्ञापन

चंदौली, पीडीडीयू नगर, पड़ाव, इलिया, शहाबगंज, कंदवा, सकलडीहा, चहनिया सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कस्बों, बाजारों में बाइक जुलूस निकाल गया। वहीं कई इलाकों में पुलिस ने पैदल मार्च कर लोगों को जागरूक करने के साथ सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। दरअसल कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है। बावजूद इसके कई लोग बिना कारण ही बाहर निकल जा रहे है। जिसके चलते कई बार पुलिस का रवैया सख्त हो जा रहा है। लोगों से घरों रहने की अपील करने उद्देश्य से शनिवार को पुलिस ने बाइक व चार पहिया वाहन से रूट मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने सतपोखरी, पीडीडीयू नगर स्थित जीटी रोड, कसाब महाल काली महाल, अलीनगर के विभिन्न क्षेत्रों को भ्रमण किया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि लोग लॉकडाउन का पालन करे और घरों में रहे। कहा शासन की ओर से लगातार निर्देश दिए जा रहे है जिसका पालन करना आवश्यक है। इस दौरान सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह, मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा मौजूद रहे। उधर दूसरी इलिया थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने पैदल रूट मार्च निकाला। पुलिस ने इलिया कस्बा स्थित प्रमुख चौराहे से लेकर गलियों तक का पैदल ही भ्रमण किया। पुलिस ने लोगों के घरों में रहने के साथ रमजान माह में घरों में ही रहकर नमाज अता करने की अपील की। इस दौरान इलिया थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी नसीबुद्दीन, एसआई सुभाष यादव, श्रीकांत, उमाकांत, विमल चंद तिवारी, प्रियंका सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें