फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 30.23 लाख से सुधरेंगी बरहनी ब्लॉक की तीन सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
30.23 लाख से सुधरेगी बरहनी ब्लॉक की तीन सड़कें
विज्ञापन


कार्ययोजना को मिली शासन की मंजूरी

सचित्र- 10

संवाद न्यूज एजेंसी

पीडीडीयू नगर/कंदवा। जिले के बरहनी ब्लॉक में विधायक निधि के 30.23 लाख रुपये से तीन सड़कों की दशा सुधारी जाएगी और एक तालाब के घाट का निर्माण कार्य किया जाएगा। साथ ही सीवर का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए बीडीओ कार्यालय की ओर से कार्ययोजना बनाकर शासन को प्रेषित किया गया था जिसे मंजूरी मिल गई है। शीघ्र ही कार्य आरंभ किए जाएंगे।

बरहनी विकासखंड की कुछ सड़कों पर करीब तीन वर्ष से कोई मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। इन सड़कों के क्षतिग्रस्त हाेने से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने के कारण राहगीर गिरकर घायल होते रहे हैं। वहीं कुछ प्रमुख तालाबों के घाट भी नहीं बन पाए हैं। इससे विभिन्न पर्वों पर पूजा-पाठ करने के लिए तालाबों के तट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। सभी ग्रामीणों ने सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह से सड़कों की मरम्मत कराने, सीवर व तालाब के घाट बनाने का निवेदन किया था। उनके निवेदन पर विधायक ने बीडीओ को कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


इनसेट......

कराए जाएंगे ये कार्य

कार्ययोजना के अनुसार बरहनी विकासखंड के अमड़ा ग्राम पंचायत में मुख्य मार्ग से राज सिंह के घर तक सीसी रोड व सीवर, तेजोपुर गांव में सार्वजनिक तालाब पर घाट का निर्माण, ग्राम पंचायत धीना में पिच रोड से जनता इंटर कॉलेज तक सीसी रोड और बगही कुभापुर गांव में चहारदीवारी तथा इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


कोट.....

ग्रामीणों की मांग पर सीसी रोड, सीवर व तालाब के घाट के निर्माण की कार्ययोजना बीडीओ कार्यालय से बनवाकर शासन को प्रेषित की गई है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर कार्य आरंभ कराए जाएंगे। सुशील सिंह, भाजपा विधायक, सैयदराजा विधानसभा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें