ट्रेन से शराब बिहार ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 63.72 लीटर शराब बरामदसंवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। बिहार विधान सभा चुनाव के लिए ट्रेनों से शराब तस्करी लगातार जारी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने पीडीडीयू जंक्शन से तीन युवकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 63.72 लीटर शराब बरामद किया। बरामद शराब की कीमत 37 हजार 276 रुपये है।
जीआरपी के पीडीडीयू प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए स्टेशन पर विशेष जांच अभियान अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम गश्त कर रही थी। इसी बीच प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पूर्वी छाेर पर तीन युवक संदिग्ध हाल में दिखे। उन्हें पकड़ कर उनके झोले की तलाशी ली गई तो उनके पास से 63.72 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। तीनों ने अपना नाम क्रमश: विकास कुमार सहनी निवासी डेल्हा गया बिहार, शशांक कुमार निवासी ग्राम पड़ेया थाना बाराचट्टी, गया बिहार और बिट्टू कुमार सहनी निवासी केनार चट्टी थाना वजीरगंज जिला गया बिहार बताया। तीनों ने स्वीकार किया कि वे यूपी से शराब बिहार में ले जाकर ऊंचे कीमत पर बेचते हैं। जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि बरामद शराब की कीमत 37 हजार 276 रुपये है। तीनों तस्करों का चालान किया गया है।