फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जिले के तीन खिलाड़ियों का केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के तीन खिलाड़ी अभी कुमार यादव, शशांक शेखर अर्श अर्श खान का चयन आवासीय फुटबॉल छात्रावास के केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। तीन खिलाड़ियों के चयन पर अन्य खिलाड़ियों में खुशी है।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर 15 से 29 अप्रैल तक अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। शिविर में चयनित खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे उनके खेल कौशल में और अधिक निखार आएगा। उन्होंने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह चंदौली के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण शिविर से लौटने के बाद ये खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे तथा प्रदेश व देश स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें