फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ऑटो से हेरोइन ले जा रहे थे बनारस, महिला समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 13 ग्राम हेरोइन, एक ऑटो, तीन मोबाइल फोन और 200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन 60 पुड़ियों में पैक थी, जिसे बिक्री के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था। आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ पीडीडीयू नगर अरूण कुमार सिंह ने बताया सोमवार की रात न्यू सेंट्रल कॉलोनी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान जीटीआर ब्रिज की ओर से आ रहे एक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस को देखकर वाहन सवार लोगों ने भागने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना निवासी मो. सलीम, आजीम अंसारी और मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कसाब महाल निवासी शहनाज बेगम के रूप में हुई। शहनाज के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट में पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें