फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में तीन की मौत

Fri, 27 Nov 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन पहुंचने की जल्दी में गुरुवार की सुबह रेलवे यार्ड में खड़ी ट्रेन से उतरे चार युवक पास से गुजर रही कालका मेल  ट्रेन की चपेट में आ  गए।
विज्ञापन


सर में गंभीर चोट लगने से तीन की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक युवक  गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आरपीएफ अप पोस्ट के  जवानो ने घायल को मंडल लोको अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद  चिकित्सकों ने घायल को एंबुलेंस से बीएचयू रेफर कर दिया।
विज्ञापन


झारखंड प्रांत के गिरिडीह जिले के अहिलिया पुर निवासी संतोष कुमार (38),  बबलू (22), बोधि मल्लाह (32), भुटकी मल्लाह (25) गुजरात के सूरत स्थित एक कारखाने  में काम करते थे।

दीपावली और छठ पूजा के लिए छुट्टी में अपने घर आये हुए थे।

 छूट्टियां बिताने के बाद वे काम पर वापस लौट रहे थे। सभी ने मुगलसराय से सूरत की ट्रेन पकड़ने का निर्णय लिया और चारों अपने अन्य साथियों के साथ 13307 अप धनबाद लुधियाना  एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होकर मुगलसराय के लिए चले। गुरुवार की भोर में पांच बजे मुगलसराय स्टेशन पहुंचने के पूर्व ही सिग्नल नहीं मिलने के अप यार्ड स्थित अप मेन  लाइन में खड़ी हो गयी ।

काफी देर तक ट्रेन के यार्ड में खड़े रहने के कारण  चारों युवक वहीं उतर गए और पास के रेलवे ट्रैक से होते हुए पैदल ही रेलवे  स्टेशन की ओर जाने लगे। इसी दौरान उसी ट्रैक पर पीछे से कालका मेल आ गयी  ।  जान बचाने के लिए सभी युवक ट्रैक से किनारे हुए लेकिन तब तक दूसरी तरफ  खड़ी दूसरी ट्रेन भी खुल गयी ।
विज्ञापन



इस बीच उनका संतुलन बिगड़ गया चारों का सर तेजी  से गुजर रही कालका मेल से जा टकराया । सर पर चोट लगते ही चारो युवक वही  गिर कर बेहोश हो गए ।

सुचना पाकर आरपीएफ अप पोस्ट प्रभारी बीके तिवारी मौके  पर पहुँच गए और देखा की सिर्फ  संतोष की ही सांसे चल रही बाकि की लीला  समाप्त हो चुकी है।

आनन फानन में आरपीएफ जवानो ने इसे मंडल लोको अस्पताल  में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख बीएचयू रेफर कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने मृत युवकों को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें