फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद के लिए रोडवेज बस शुरू

Thu, 26 Nov 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को मुख्यालय स्थित सदर कचहरी के पास से इलाहाबाद के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने प्रात: सात बजे बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 इससे मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण अंचल के लोगों को राहत मिलगी। डीएम ने बताया कि पहली बस सुबह सात बजे सवारियों को लेकर मुख्यालय से रवाना होगी और मुगलसराय पहुंचकर वहां पांच मिनट के ठहराव के बाद बस इलाहाबाद जाएगी।

जो वाराणसी और  भदोही जनपद में निर्धारित अन्य पड़ावों पर रुकेगी। इसी तरह दूसरी बस जिला मुख्यालय से पूर्वाह्न 11 बजे रवाना होगी।

उक्त बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों का काफी वक्त बचेगा।

इसके पूर्व यात्री अमूमन रेल मार्ग से ही इलाहाबाद की यात्रा करते थे, जिससे उनका काफी समय बर्बाद होता था, जिससे उन्हें यात्रा में काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। यह बस प्रतिदिन चलेगी, जिससे इलाहाबाद जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह यात्रियों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने शुरू की है, ताकि आम जनता का समय व पैसा दोनों बचे।


इससे खासकर इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने वालों को सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर रोडवेज एआरएम  अरविंद कुमार, डिपो इंचार्ज आरबी सिंह, एसडीएम सदर गिरीश कुमार, तहसीलदार गुलाब चन्द्रा, राधेश्याम सेठ, राजन सिंह, वीरेंद्र सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, रामनगीना सिंह, विद्यासागर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें