फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर छज्जा गिरने से तीन मजदूर घायल,दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कसाब महाल में जर्जर हो चुका छज्जा बुधवार की शाम भरभराकर गिर गया। इस दौरान मलवे में दबकर तीन मजदूर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को भोगवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां दो की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें ट्रामा सेंटर और एक मजदूर को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगर के कसाब महाल निवासिनी अख्तरी बेगम के पुत्र रिजवान अपने जर्जर मकान के पुराने ढांचे को पूरी तरह गिराए बिना पिलर देकर नया मकान बनवा रहे थे। बुधवार की शाम पुराने मकान का छज्जा भराकर मजदूरों पर गिर गया। इस दौरान वहां कार्य कर रहे कोरी निवासी अकबर (55) , जगदीश सराय निवासी रमेश समेत एक अन्य मजदूर घायल हो गया। सूचना मिलते ही कूड़ा बाजार पुलिस चौकी प्रभारी रमेश यादव पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे गए। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर आ गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने क्षेत्रीय सभासद व अन्य लोगों की मदद से घायलों को मलबे के नीचे से निकाला। इसके बाद सभी घायलों को भोगवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद अकबर व दूसरे मजदूर को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया वहीं रमेश को जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया गया। डॉ. पंकज यादव के अनुुसार दो मजदूरों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर व एक अन्य को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित कसाब महाल में बुधवार को हुए हादसे के बाद घायल मजदूरों को उपचार के लिए चार किलोमीटर दूर ले जाना पड़ा। इस दौरान लोगों ने सीएमओ के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि नगर में दुर्घटना के वक्त पहले सभी को राजकीय महिला चिकित्सालय में बेहतर इलाज मिल जाता था लेकिन अब वहां इमरजेंसी सेवा बंद होने के बाद सभी को चार किलोमीटर दूर सीएचसी भोगवार तक जाना पड़ता है। इमरजेंसी में इतनी दूर जाना मरीज की जान के साथ खिलवाड़ है। लोगों ने राजकीय महिला चिकित्सालय में इमरजेंसी सेवा बहाल करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें