फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलटी, तीन घायल

Tue, 24 Feb 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के नेशनल हाईवे दो पर सुंडेहरा मोड़ के समीप सोमवार की भोर में लगभग तीन बजे कमानी टूटने से यात्री बस पलट गई।
विज्ञापन


जिससे बस में सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चालक और परिचालक भाग गए। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकालने के बाद एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।


भभुआ निवासी बस चालक पारस वाराणसी से सवारी भरकर झारखंड के रांची जा रहा था। बस जैसे ही सैयदराजा क्षेत्र के सुन्डेहरा मोड़ के समीप पहुंची, मार्ग खराब होने के कारण उसकी कमानी अचानक टूट गई और बस पलट गई। जिससे बस में सवार ओमप्रकाश (37), दिनेश (25) और राम दयाल (35) घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बस स्वामी ने दूसरी बस से अन्य सवारियां को गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


 क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे दो पर जगह जगह उभरे जानलेवा गड्ढों के चलते क्षेत्र में आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटना होना आम बात है। वहीं नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी और कर्मचारी हाईवे पर भ्रमण करते रहते हैं, किंतु उन्हें यह गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं।

दो वाहनों की टक्कर में युवक घायल
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटियां गांव के समीप सोमवार की दोपहर करीब दो बजे ट्रक और डंफर की टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में चले गए। जिससे सड़क के किनारे रखी एक गुमटी पूरी तरह ध्वस्त हो गई और गुमटी में बैठा अमित गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि डंफर से विद्युत पोल गिर जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।  सैयदराजा की ओर से मिट्टी लादकर आ रहा डंफर फुटियां गांव के समीप बनी क्रासिंग से सड़क पार कर रहा था। इसी बीच मुगलसराय से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे सीधी टक्कर मार दी।

 इससे डंफर का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया। ग्रामीणों ने गुमटी के मलबे को हटाकर उसमें दबे 18 वर्षीय युवक अमित राम को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की।


टेम्पो पलटने से एक महिला मरी
भभुआ। स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनपुर पथ पर बेतरी गांव स्थित काली मंदिर के समीप टेम्पो के पलट जाने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि आठ छात्र घायल हो गए ।

जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया ।  स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनपुर पथ पर बेतरी गांव स्थित काली मंदिर के समीप सवारियों से भरा एक टेम्पो आगे जा रहे ट्रैक्टर कोे ओवर टेक कर रहा था। इसी दौरान टेम्पो पलट गया।

जिसमें भभुआ थाना के मोकरी गांव निवासिनी जोखनी कुंवर नामक 65 वर्षीया महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि पूजा कुमारी,विकास कुमार, राजीव पाठक सहित आठ छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन


जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने राजीव और पूजा की हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सभी छात्र चिल्ड्रेन गार्डन स्कूल भभुआ के छात्र बताये गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें