फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से गायब रहने वाले तीन सफाई कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कोरोना काल मे दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले तीन सफाईकर्मियों को डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने निलंबित कर दिया है। नौगढ़ ब्लाक के विभिन्न गांवों में तैनात सफाईकर्मियों के गायब रहने की शिकायत पर निरीक्षण किया तो पाया कि तीनों हस्ताक्षर नही बनाया। डीपीआरओ की कार्रवाई से सफाई कर्मियों में खलबली मची है।
विज्ञापन

पंचायतराज विभाग द्वारा सफाईकर्मी शशिकला को लोहसनिया गांव में तैनात किया गया है। वहीं विनीत कुमार मझगाईं और राजकुमारी सहरसताल गांव में नियुक्त हैं। लेकिन गांव में कभी-कभार ही दर्शन देने के लिए पहुंचते थे। ग्रामीणों ने सफाईकर्मियों की कार्यप्रणाली को लेकर अधिकारियों से शिकायत की थी। इस पर डीपीआरओ ने अफसरों की टीम गठित कर तीनों गांवों की जांच कराई। इसमें आरोपों पर मुहर लग गई। गांवों में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। वहीं उपस्थिति रजिस्टर पर काफी अंतराल के बाद हस्ताक्षर किया। इस पर तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं निलंबन अवधि में ब्लाक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। एडीपीआरओ को मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।डीपीआरओ ने कहा लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सफाईकर्मियों की ओर से दायित्वों के निर्वहन में सुस्ती पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें