फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी के आरोप में दो पकड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। शराब तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत शनिवार को पुलिस ने 339 शराब की बोतले बरामद की। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

शराब बंदी के बाद बिहार में अवैध तरीके से शराब आपूर्ति करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की रही है। बावजूद इसके तस्कर नित्य नए पैंतरे अपना कर शराब की खेप निर्धारित स्थान पर पहुंचा रहे है। शनिवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि बहेरा ग्राम स्थित एक पानी टंकी के पास लोग कुछ लोग शराब की खेप देने के लिए आए हुए है। पुलिस ने छापेमारी चेहरिया ग्राम निवासी तिलेश्वर राम व बहेरा गांव निवासी कृष्ण कुमार को पकड़ लिया। पुलिस को इनके पास से 182 बोतल बरामद की है। सूत्रों की मानें तस्कर शराब की अवैध तरीके से होम डिलेवरी कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ मोहनिया थाना क्षेत्र के डीडखिली चेक पोस्ट पर शनिवार की शाम उत्पाद निरीक्षक ने जांच के दौरान बाइक सवार युवक के पास से 157 बोतल शराब बरामद की। उत्पाद निरीक्षक निरंजन कुमार ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक उत्तरप्रदेश से शराब की तस्करी मोहनिया की ओर आ रहे थे। इस दौरान टीम को देख मोटसाइकिल सवार भागने लगे। जिसपर टीम ने एक युवक को पकड़ लिया तथा दो साथी भागने में सफल रहे। उनके पास से बरामद शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें