फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत ईपीपीओ पेंशन भुगतान करने में अव्वल बना प्लांट डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत प्लांट डिपो कारखाना में ईपीपीओ ( ई पेंशन पेमेंट आर्डर) से समापक भुगतान सेवा की शुरूआत कर दी गई है। अब तक कागज का पीपीओ नंबर जारी होता था। इस सुविधा से अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन भुगतान के लिए कई महीने का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान सेवानिवृत्त के अगले माह से ही प्रारंभ हो जाएगा। यह सेवा शुरू करने वाला प्लांटडिपो कारखाना पहला बन गया है।
विज्ञापन

रेलवे तेजी से डिजिटलीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से अब पूरे रेलवे में एक साथ वर्चुअल सभा के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई दी जा रही है। वहीं अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ई पीपीओ जारी किया जा रहा है। जून एवं जुलाई माह में शत प्रतिशत सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए ई पीपीओ सेवा शुरू कर दिया गया है। मुख्य कारखाना प्रबंधक मोहम्मद जावेद अख्तर, वरीय कार्मिक अधिकारी दीपक राज राय, सीनियर एएफए संजय कुमार के सहयोग से एवं कार्मिक शाखा लेखा विभाग के कर्मचारियों के प्रयास से यह पहली बार हो पाया है। वर्तमान में जुन और जुुुलाई माह में सेवानिवृत्त होने वाले 13 कर्मचारियों को यह सुविधा मिली है। इस कार्य में लेखा विभाग सचिन्द्रआनंद, कार्मिक शाखा के मुख्य कार्यालय अधीक्षक कृष्ण मोहन चौधरी,रंजीत कुमार तथा कर्मचारी कल्याण निरीक्षक अरविंद चतुर्वेदी का विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें