पीडीडीयू नगर। कोरोना की वजह से इस वर्ष दशहरा पर रावण दहन देखने की इच्छा लोगों की अधूरी रहेगी। जिले कोरोना की वजह से इस वर्ष रावण पुतला दहन नहीं किया जाएगा। इससे इस वर्ष लोगों का दहशरा अधूरा होगा।
जिले में पीडीडीयू नगर के मानसनगर, अमोघपुर के साथ चकिया और सकलडीहा में भव्य रावण दहन किया जाता रहा है। दशहरा पर रावण की विशालकाय पुतला दहन देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटती है। कोरोना की वजह से इस वर्ष पूजा के आयोजन को तमाम सख्त निर्देश दिए गए। इसके बाद अधिकतर सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से कलश स्थापित किया गया। वहीं कुछ पूजा कमेेटी छोटी मूर्तियां रख कर पूजा अर्चना कर रही है। इस बीच किसी आयोजक ने रावण का पुतला तैयार नहीं कराया है और न ही किसी ने पशासन से इजाजत ली है। नगर के मानसनगर और अमोघपुर में पुतला दहन नहीं कराया जाएगा। इसी तरह सकलडीहा और चकिया के आयोजकों ने भी पुतला दहन न करने का निर्णय लिया है।