फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पर 15 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। बिजली की विजलेंस टीम ने बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को टीम ने चतुर्भुजपुर सहित कई गांव में अभियान चलाकर 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं 21 उपभोक्ताओं का बकाये बिल पर कनेक्शन काट दिया गया। जांच के दौरान दो लाख 17 हजार रुपये राजस्व की वसूली हुई। विभागीय जांच पड़ताल से बकायेदारों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण उपखंड तृतीय अंतर्गत कुल 67 हजार उपभोक्ता है। जिनमे से 48 हजार उपभोक्ताओं द्वारा बिल जमा नही किया जाता है। बिजली कर्मियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद बकाया वसूली और चोरी रोकने के लिये बिजली विभाग टीम द्वारा गांव-गांव में जांच अभियान शुरू किया गया है। शुक्रवार को चतुर्भुजपुर सहित अन्य गांव में चलाए गए जांच अभियान में टीम ने एक शराब की दुकान स्वामी सहित 15 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी मुकदमा दर्ज कराया। वहीं बकाए बिल का भुगतान नहीं करने पर 21 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान कुल 2 लाख 17 हजार रुपये राजस्व की वसूली हुई। इस बाबत एसडीओ आकाश सिंह ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के साथ बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महा अभियान में लाभ न लेने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें