फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस हजार मांगा मानदेय

Tue, 27 Sep 2016 01:41 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
पत्रक सुनाते शिक्षामित्र।
विज्ञापन
आदर्श समायोजित शिक्षक व शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सोमवार को सदर ब्लाक परिसर स्थित शिव मंदिर पर हुई। इसमें समायोजन से वंचित रह गए शिक्षामित्रों का मानदेय 30 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की गई। इसके बाद शिक्षामित्र जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और उपजिलाधिकारी साहब लाल को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तृतीय बैच के शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन नहीं हो सका है। 3500 के अल्प मानदेय पर शिक्षामित्र काम कर रहे हैं, जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट है। इसे देखते हुए समायोजन से वंचित रह गए शिक्षामित्रों को तीस हजार रुपये मानदेय प्रति दिया जाए। कहा कि संगठन सदैव शिक्षामित्रों के लिए संघर्ष करता रहा।
आंदोलन करने की दशा में भी संगठन शिक्षामित्रों के साथ है। इस मौके पर श्याम सुंदर सिंह विजय श्याम तिवारी, चन्द्रशेखर राय, संतोष सिंह, शमशेर अली, अशोक पांडेय, परमानन्द सिंह, शिवेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उमेश दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें