आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर सरकार को कोसा और जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। सोमवार की शाम सभी वाराणसी से लखनऊ गए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुषमा मिश्रा ने बताया कि जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लखनऊ प्रदेश भर की आंगनबाड़ी एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगी। बिजली कर्मचारी संघ के डा.आरबी सिंह ने कहा कि सरकारें योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी तो आंगनबाड़ी को दे रही हैं, लेकिन उसके अनुरूप आंगनबाड़ियों को उचित पारिश्रमिक देने में पीछे है। हिंद मजदूर सभा के नेता इंद्रजीत शर्मा ने कहा कि सरकार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लगन व परिश्रम को देखते हुए उचित मानदेय देना चाहिए। इसके अतिरिक्त सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्थायी करे। इस अवसर पर अनीता, कलावती, सरोज, रेखा आदि रहे।