फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बंद घर से चोर ले गए तीन लाख के जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद घर से चोर ले गए तीन लाख के जेवरात
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर में बंद रेलकर्मी के मकान को निशाना बनाते हुए आलमारी में रखे लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। भवन स्वामी जब घर लौटकर तो टूटा हुआ ताला और बिखरा सामान देखकर उसके होश उड़ गये। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
नगर के सुभाष नगर निवासी चंदन रेलवे में कार्य करते हैं। चंदन ने बताया कि 19 सितंबर को घर में ताला बंद कर वह पटना आंख का इलाज कराने गये थे। एक माह बाद 12 अक्टूबर को जब वापसआये तो कमरे का टूटा ताला देख उनके होश उड़ गये। उन्होंने बताया कि घर के भीतर गये तो देखा की आलमारी खुली हुई और लॉकर टूटा हुआ है। बताया कि आलमारी में रखे सोने के जेवरात दो जोड़ी सोने की चेन, सोने का मांग टीका, पांच जोड़ी सोने की अंगूठी, कान की छह सोने की बाली, नाक का नथिया सोने का, चांदी की गले की चेन, चांदी का कान का बाला, चांदी की पायल, चांदी की मछली, पीतल की थाली, परात, बाल्टी, गगरा आदि बर्तन पर साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें