फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दुकान पर चोरों का धावा, भवन निर्माण सामग्री की दुकान से 50 हजार नकदी समेत कीमती सामान चोरी

Mon, 16 Jun 2025 12:20 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

दुकान की खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने इन्वर्टर, बैटरी, फ्रिज, कूलर, एलईडी टीवी पर हाथ साफ कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सैदपुरा गांव में रिंग रोड पर स्थित भवन निर्माण सामग्री की दुकान में शनिवार की रात खिड़की तोड़कर घुसे चोर 50 हजार नकद सहित इन्वर्टर, बैटरी, फ्रिज, कूलर, एलईडी टीवी समेत अन्य सामान उठा ले गए। रविवार की सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


ककरही कला गांव निवासी देवेंद्र चौहान की सैदपुरा गांव के रिंग रोड पर भवन निर्माण सामग्री की दुकान है। शनिवार की रात वे दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोर खिड़की तोड़कर दुकान में घुसे और काउंटर में रखे 50 हजार रुपये, इन्वर्टर, बैटरी, फ्रिज, कूलर, एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर सहित अन्य सामान उठा ले गए। इसकी जानकारी देवेंद्र को रविवार को सुबह हुई।

उन्होंने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाल गगन राज सिंह का कहना है कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें